enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने लगाया धान का रोपा.......

जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने लगाया धान का रोपा.......

होशंगाबाद(ईन्यूज़ एमपी) मध्य प्रदेश की सड़के अमेरिका से अच्छी होने के मुख्यमंत्री के दावे के बीच जिले के बनखेड़ी गांव के लोगों ने सड़क पर धान रोपी। दरअसल, समय पर निर्माण कार्य नहीं होने से कई मार्ग कीचड़ युक्त हो गए। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग खस्ताहाल होने के कारण राहगीर समय पर यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे है।

गड्ढे और जर्जर सड़क होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पहला मामला नगर परिषद के स्टेशन रोड का है। जहां दो माह पूर्व नगर परिषद ने राहगीरों को आवागमन के लिए उचित विकल्प का आश्वासन दिया था, लेकिन दो-चार ट्राॅली बजरी डालकर मामला इतिश्री कर दिया गया। वर्तमान में रास्ता तालाबनुमा हो गया है। जिसमें वाहन चालक के वाहन फंस रहे हैं।

दूसरा मामला सबसे बड़ा मार्ग नयाखेड़ा-उमरधा- सांड़िया मार्ग है। करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण ठेकेदार अधूरा कार्य करके छोड़ गया। निर्माण अवधि भी निकल गई। प्रतिदिन वाहनों का फिसलना, फंसना, गिरना जारी है। इससे लोगों में रोष है। इतना ही नहीं नगर की अधिकांश कॉलोनी के मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार