enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP:भाजपा की संभागीय बैठक स्थल पर एससीएसटी एक्ट के विरोध में जमकर प्रदर्शन, कई नेताओं को भेजा वापस.....

MP:भाजपा की संभागीय बैठक स्थल पर एससीएसटी एक्ट के विरोध में जमकर प्रदर्शन, कई नेताओं को भेजा वापस.....

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- भाजपा की संभागीय बैठक में शामिल होने पहुंचे नेताओं को एससीएसटी एक्ट के विरोध कर रहे लोगों का सामाना करना पड़ा। सुबह से बैठक स्थल के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई थी, इसी के साथ यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता प्रभात झा के घर पर भी काले झंडे लगा दिए थे।

सांसद अनूप मिश्रा के घर जब लोग पहुंचे तो उन्होंने सभी की बात सुनी और नाश्ता कराया। सांसद मिश्रा ने उचित मंच पर मुद्दा उठाने का सभी को भरोसा दिलाया। उधर इस बीच संभागीय बैठक में जा रहे कई नेताओं को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वापस भेज दिया। बालेंदु शुक्ला और राकेश जादौन प्रदर्शन की वजह से कार्यक्रम स्थल पर नहीं जा पाए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार