enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: आईएएस (IAS) अधिकारीयों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किया आदेश.......

MP: आईएएस (IAS) अधिकारीयों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किया आदेश.......

भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी)- राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पद-स्थापना की है।

जारी आदेश के अनुसार रोहित सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा को अपर कलेक्टर, जबलपुर और ऋषि गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, श्योपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा बनाया गया है|

विकास आयुक्त कार्यालय, भोपाल में ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारी अतिरिक्त संचालक राजेश शुक्ला को आगामी आदेश तक के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, श्योपुर पदस्थ किया गया है।

Share:

Leave a Comment