enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल ने नागपुर से भोपाल तक इंटरसिटी चलाने रेल्वे महाप्रबंधक को लिखा पत्र.......

प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल ने नागपुर से भोपाल तक इंटरसिटी चलाने रेल्वे महाप्रबंधक को लिखा पत्र.......

बैतूल (ईन्यूज़ एमपी)- प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल ने रेलवे महाप्रबंधक बॉम्बे को पत्र लिखकर नागपुर से भोपाल तक शहर वासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है|

पत्र में उल्लेख किया गया है की नागपुर से होकर भोपाल जाने के लिए व भोपाल से नागपुर तक जाने के लिए बैतूल जिले वासियो को प्रतिदिन सुबह 9 बजे का इंतजार करना पड़ता है| क्योंकी इसके बाद बैतूल से नागपूर जाने के लिए व शाम के समय 4 बजे के बाद भोपाल जाने के लिए कोई ट्रेन नही है जिससे बैतूल वासियो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है|

वही छिड़वाडॉ से दिल्ली तक चलने वाली पातालकोट का समय शाम 6 बजे आमला का स्टॉपेज होता है तो वहाँ से जाने वाले हजारों लोग प्रतिदिन सफर करते है, जिससे रेलवे को आमदनी भी होगी और भोपाल जाने के लिए सुविधा भी|

पहले ही छिदवाड़ा से बैतूल पैसेंजर दोपहर 12.30 पर आमला आती है उसके यात्री आमला से भोपाल तक जा सकते हैं| जिसके कारण शाम के समय ट्रैन चलाने से आमला बैतूल वासियो को भी सुविधा होगी|

प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल ने रेलवे महाप्रबंधक बॉम्बे को पत्र लिखकर ट्रैन चालू कराने हेतु मांग की है | पत्र के माध्यम से विज्ञप्ति देने वालो में सर्व प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के नेशनल डेलीगेट प्रदीप कुमार चौकीकर, वसीम खान प्रदेश महासचिव ,रमेश भटिया, गगन गायकवाड़, राकेश गुप्ता, विशाल सरले, प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि विजय अतुलकर, संतोष खातरकर, तिरुपति जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने जी एम से मांग की है|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार