enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: वर्दी खरीद बन गया फर्जी IPS, थाने में पहुंच टीआई को जमकर लगाई फटकार.....

MP: वर्दी खरीद बन गया फर्जी IPS, थाने में पहुंच टीआई को जमकर लगाई फटकार.....

भिण्ड(ईन्यूज़ एमपी)- पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो फर्जी आईपीएस बनकर लोगों से ठगी करता था| पुलिस ने युवक के साथ उसके पांच साथियों को गिरप्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नीली बत्ती लगी हुई टवेरा गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपी ने फर्जी आईपीएस बनने वर्दी भोपाल से खरीदी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़ ग्यारह बजे आरोपी संजय सोनी आईपीएस की वर्दी में भिण्ड के देहात थाने पहुंचा और टीआई अखिलेश पुरी को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद उसने टीआई से कहा कि इस थाने में उसके रिश्तेदार टीपू सोनी के खिलाफ मामला दर्ज है। टीआई ने जब मामले की जानकारी ग्वालियर में आला अधिकारियों को दी तो उन्होंने बताया कि यहां कोई संजय सोनी नाम का आईपीएस नहीं है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार