enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपीआरडीसी ने प्रदेश के 67 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की पुनरीक्षित दरें की लागू......

एमपीआरडीसी ने प्रदेश के 67 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की पुनरीक्षित दरें की लागू......

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम(एमपीआरडीसी) ने प्रदेश के 67 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की पुनरीक्षित दरें 31 अगस्त की रात 12 के बाद लागू कर दीं।

इनमें ज्यादातर स्टेट हाईवे की दरों में उल्लेखनीय बदलाव नहीं किया गया। कुछ ही सड़कों के टोल-टैक्स में परिवर्तन किया गया है।

मसलन इंदौर-उज्जैन के बीच 48.8 किमी स्टेट हाईवे पर लाइट कमर्शियल व्हीकल एवं ट्रक की दरें पहले क्रमश: 70 व 170 रुपए थी जो अब पांच रुपए कम 65 व 165 कर दी गई जबकि मल्टी एक्सल ट्रक की दर में 10 रुपए की कमी की गई है।

कुछ मार्गों पर 2-5 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई दरें 1 सितंबर से लागू हो गई है। यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ हाईवे की नई टोल दरों को लेकर अदालत में चुनौती भी दी जा सकती है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार