ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)- ग्वालियर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई दीवानसिंह यादव के यहां पर की। दीवानसिंह सेवा सहकारी समितियों का संचालक है और कई सरकारी समितियों का संचालन उनके पास है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई आज सुबह साढे पांच बजे से शुरू की। अशोकनगर में आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। शहर में स्थित दीवानसिंह के दो आलीशान मकानों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। लोकायुक्त दीवानसिंह के मिली संपत्ति का आकलन कर रही है।