enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में एमपी के ही अभ्यार्थियों को मौका देने बना रहे हैं नीति : भूपेंद्र सिंह

पुलिस भर्ती में एमपी के ही अभ्यार्थियों को मौका देने बना रहे हैं नीति : भूपेंद्र सिंह

सागर(ईन्यूज़ एमपी)- पुलिस भर्ती में प्रदेश के अभ्यर्थी ही शामिल हो। इसके लिए नीति तैयार की जा चुकी है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। यह कहना है गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का। मंत्री सिंह सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे | उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर अन्य राज्यों के अभ्यार्थियों के भी आवेदन आते हैं।

हरियाणा के आवेदकों अच्छी कद काठी होने के चलते सिलेक्ट हो जाते हैं। इसके कारण नीतियों में संशोधन की मांग लंबे समय से चल रही थी। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पुलिस भर्ती में प्रदेश के आवेदकों को मौका मिलेगा। प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के सवाल पर मंत्री सिंह ने कहा कि यह मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। अब जो भी निर्णय होंगे वे चुनाव के बाद ही होंगे।

Share:

Leave a Comment