भोपाल(ईन्यूज़ एमपी) - मध्य प्रदेश के 23000 ग्राम रोजगार सहायक के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान नें आज बड़ी दरियादिली दिखाई है और उनके तमाम मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। 1. संविदा समाप्त न होकर निलम्बन। 2. निलम्बन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता। 3. सचिव भर्ती में निश्चित प्रतिशत में आरक्षण। 4. मृत्यु पश्चात अनुग्रह राशि की ब्यवस्था। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायकों के पदाधिकारियों से रुबरु हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम रोजगार सहायकों के जायज मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया वहीं पूरी प्रमाणिकता से कार्य करने का आग्रह किया। बता दें कि ग्राम रोजगार सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार ने लगातार सरकार के सामने अपनी मांगों को रखते आए है। संगठन में उठ रही मांगों को लेकर पिछले 7 सालों से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते रहे थे। रोजगार सहायकों को मिली सफलता के प्रति प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार, व संगठन के अन्य पदाधिकारियों नें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री रामपाल सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी व देवतालाब विधायक गिरीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों व 23,000 रोजगार सहायकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि विगत माह पहले प्रदेश के 23000 रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे जिस वजह से प्रदेश के सभी पंचायतों के कार्य पर असर पड़ने लगा था। बरहाल कुछ भी हो लेकिन इस बार की बैठक में CM ने रोजगार सहायकों के लिए अपना दिल खोल दिया है। अब देखना यह होगा कि CM के आश्वासन पर कितना जल्दी हरी झंडी मिल पाती है।