मुरैना(ई न्यूज एमपी) मुरैना के किशोरगढ़ में नहर पर बना एक पुल धराशायी हो गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना के किशोरगढ़ के पुरा (बाबडीपुरा) से गुजर रही नहर का पुल गिर गया। ये नहर चंबल नदी पर बनी है। जिस समय पुल गिरा उस समय कई ग्रामीण इस पर से गुजर रहे थे। पुल गिरने से सभी लोग सीधे नीचे जा गिरे और क्षतिग्रस्त पुल का हिस्सा भी इन लोगों पर गिरा। जिससे ये सभी घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। दर्जनभर से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। जैसे ही पुल गिरा और लोग इसकी चपेट में आए, वैसे ती आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा।