enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूब रहे 4 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया......

MP: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूब रहे 4 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया......

विदिशा(ईन्यूज़ एमपी)- शमशाबाद में बीती रात एक कार नहर में गिर गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि ग्रामीणों ने कार में सवार 4 लोगों को डूबने से बचा लिया। हालांकि इस घटना में चारों लोगों को चोटें आई हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक विदिशा और आसपास के इलाकों में बीते कई घंटों से भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। शमशाबाद थाना क्षेत्र के नहरयाई के पास एक अल्टो कार MPO4 CC 8540 संजय सागर डेम की नहर में डूब गई। इसमें 4 लोग सवार थे। ये चारो डूब रहे थे कि स्थानीय लोगों ने इन्हें बचा लिया। जानकारी के मुताबिक गुना निवासी शुभम जैन अपने जीजाजी महेन्द्र जैन का इलाज कराने भोपाल जा रहे थे। उनके साथ उनके 2 दोस्त रजत रघुवंशी और हर्ष शर्मा भी थे। भोपाल सिरोंज मार्ग पर जब ये सभी नहर के ऊपर बनी पुलिया से गुजर रहे थे तभी कार का टायर पंचर हो गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने इन्हें बचाया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार