enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आपदा कमिश्नर ने जिला कलेक्टरों को आपदा से निपटने किया अलर्ट.....

प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आपदा कमिश्नर ने जिला कलेक्टरों को आपदा से निपटने किया अलर्ट.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के साथ मालवा-निमाड़ में कल से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। जो कल रात और आज सुबह भी जारी है| कल रात में सीधी में भी जोरदार बारिश हुई, और आज सुबह भी आसमान में बादल छाये हुए हैं| मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलाें में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 153.9 मिमी दर्ज की गई। तेज बारिश से यहां एक मकान ढह गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा नाले में भी बह गया। खरगोन में तेज बारिश के बाद स्कूलों में घुट्टी घोषित कर दी गई। इंदौर में एक घंटे की तेज बारिश से चौराहे लबालब हो गए। नदी नाले उफान पर हैं।

प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम बिभाग ने प्रदेश के 21 जिलाें में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद आपदा कमिश्नर ने 21 जिलों के कलेक्टरों को आपदा से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम तैयार करने के लिए कहा है। विभाग के अनुसार मालवा-निमाड़ के इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सहित बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में बारिश का हाल ( मिमी में) :भोपाल- 153.9, जबलपुर- 57.8, इंदौर- 37.3, खजुराहो- 22, सतना- 2, रीवा- 27.6, सीधी- 7.4, ग्वालियर- 31.2, सागर- 9.2, दमोह- 1, नौगांव- 2, रायसेन- 164.6, होशंगाबाद - 32.8, पचमढ़ी- 34, बैतूल- 24.2, गुना- 48.4, उज्जैन- 28.6, शाजापुर- 15, उमरिया- 16.3, मलांजखंड- 19.4, नरसिंहपुर- 62, सिवनी- 40, खंडवा- 95, खरगोन- 40.6, धार- 46.7, श्योपुरकलां- 19, टीकमगढ़- 6, मंडला - 55.2, दतिया- 42.2 और छिंदवाड़ा में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार