enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में शार्ट शर्किट से लगी आग; मची भगदड़

जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में शार्ट शर्किट से लगी आग; मची भगदड़

भिंड(ईन्यूज़ एमपी)- जिला अस्पताल में रविवार सुबह बच्चा वार्ड में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना के वक्त वार्ड में करीब 35 बच्चे भर्ती थे। आग लगने के बाद परिजन अपने बच्चों को बाहर लेकर भागे, यहां धुंए के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। घटना के बाद तुरंत अस्पताल के स्टॉप वहां पहुंचा और अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाई। घटना के बाद से वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन घबराए हुए हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार