enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बिजली गिरने से 3 नाबालिक सहित 6 की मौत, गांव में पसरा मातम.....

बिजली गिरने से 3 नाबालिक सहित 6 की मौत, गांव में पसरा मातम.....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी) जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 6 की मौत हो गई। शिवपुरी के बदरबास थाना क्षेत्र के 3 गांवों अटलपुर, बरखेड़ा और मुडै़री में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई। इनमें 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में यहां के बदरबास के तीन गांवों अटलपुर, बरखेड़ा और मुडै़री में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं।

अटलपुर निवासी श्रीबाई पत्नी सिरनाम धाकड़ (40) अपने खेत पर जानवरों के लिए हरा चारा काट रही थी तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी थी, तभी आकाशीय बिजली गिरी और महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह बरखेड़ा निवासी लल्लीराम पुत्र सुखलाल धाकड़ (35) भी अपने खेत में काम कर रहा था, तभी बिजली गिरी और चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई।

इधर ग्राम मुडै़री में बिजली की चपेट में 3 नाबालिग लड़कियां और एक लड़का आ गया। ये चारों अपनी-अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल में गए हुए थे। उसी दौरान बारिश होने लगी तो ये चारों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। पेड़ के पास ही आकाशीय बिजली गिरी। चारों उसकी चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में चारों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में पप्पू पुत्र भाबला पटेलिया (22) निवासी मुडै़री, शाकिरी पुत्री वीरसिंह पटेलिया (9) निवासी मुडै़री, काली पुत्री वीरसिंह पटेलिया (7) निवासी मुड़ैरी और सेना पुत्री अमरसिंह पटेलिया (12) निवासी मुडै़री की मौत हुई।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार