enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पकडाया मवेशियों से भरा ट्रक.....

पकडाया मवेशियों से भरा ट्रक.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भोपाल में मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ने की घटना सुबह 8.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को इस बात की जानकारी मिली थी कि मवेशियों से भरा एक ट्रक बायपास से गुजर रहा है। जानकारी मिलते ही लोग बायपास पर पहुंचे और बायपास टोल पर से ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में बेहद खराब हालत में मवेशी भरे हुए थे। पुलिस को जब इस संबंध में जानकारी मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार