enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रतलाम में एटीएम में चोरी की कोशिश, अलार्म बजने पर भागे चोर

रतलाम में एटीएम में चोरी की कोशिश, अलार्म बजने पर भागे चोर

रतलाम(ईन्यूज एमपी)- औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित एक एटीएम केंद्र में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब पौने तीन बजे दो चोरों ने प्रवेश कर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। एटीएम का अलार्म बजने पर चोर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर चोरों की खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

चोरों ने स्प्रे करने की मशीन से काला पेंट छिड़ककर कैमरे को क्षति पहुंचााने का प्रयास भी किया, लेकिन उसके पहले ही वे कैमरे में कैद हो गए थे। कैमरे में दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है, मुंह पर कपड़ा बंधा होने से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस कुछ ही देर पर मौके पर पहुंच गई थी और नाकाबंदी कर चोरों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे के फुटैज लिए गए हैं। चोरों की पहचान नहीं हो पाई है, उनकी तलाश की जा रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार