enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: झरने में फँसे सभी 45 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया, 10 घंटे चला आपरेशन

MP: झरने में फँसे सभी 45 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया, 10 घंटे चला आपरेशन

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ झरने में बुधवार शाम अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे सभी 45 लोग बचा लिए गए हैं। ये लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। 5 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट किया गया। बाकी 40 लोग रस्सी के सहारे बाहर निकाले गए।

जानकारी के अनुसार अचानक पानी आने से झरने में नहा रहे लोग फंसे थे। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे 30-40 लोग झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ गया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान 11 लोग पानी में बह गए जबकि 34 लोग झरने के बीच में फंस गए। इन सभी को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार