enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जैविक खाद की एजेंसी के नाम करोड़ों की ठगी.......

जैविक खाद की एजेंसी के नाम करोड़ों की ठगी.......

शहडोल (ईन्यूज़ एमपी)- आदिवासी अंचल शहडोल संभाग के तीनों जिले में भोले भाले ग्रामीणों को ठगने के नायाब तरीके अपनाये जा रहे हैं। ग्रीन इंडिया एसोसिएट्स संस्था नाम पर कुछ लोगों ने जैविक खाद व उच्च उत्पादकता वाले पौधों की बिक्री कर लोगों में पहले अपनी पहचान बनाई, विश्वास अर्जित किया। फिर थोड़े दिनों बाद ही एक तथकथित व्यक्ति अपने आप को ग्रीन इंडिया का ब्रांच मैनेजर बताकर जैविक खाद की एजेंसी देने लगा।

एजेंसी में डिपाजिट के नाम पर अनूपपुर, उमरिया, शहडोल से तकरीबन 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लेकर चम्पत होने की खबर है। लुटे पिटे किसानों ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से अपनी फरियाद की है। अधिकांश किसानों से वह नगद राशि लेने में कामयाब रहा है। जिन्होंने चेक के माध्यम से भुगतान किया है, उनके प्रकरण थाना सोहागपुर, गोहपारू में दर्ज कर लिये गये हैं।

गोहपारू थाना अंतर्गत् ग्राम सेमरा निवासी सुनील सिंह तनय स्व. राम लखन सिंह से भी अमित सिंह नामक व्यक्ति ने 2 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिये। यह संयोग ही था उन्होंने यह राशि चेक के जरिये दी थी। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देश पर थाना गोहपारू में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार