enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: कलेक्टर ने एसपी को ही जारी कर दिया नोटिस......प्रशासनिक अधिकारीयों में हडकंप

MP: कलेक्टर ने एसपी को ही जारी कर दिया नोटिस......प्रशासनिक अधिकारीयों में हडकंप

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश सरकार ने समस्त जिले के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वो सभी पेंडिंग शिकायतों का निराकरण करें। इस आदेश के बाद कलेक्टरों ने अपने स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी है| इसी दरमियान रीवा में कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने जिले के 256 अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना को ही शोकाज नोटिस जारी कर दिया। कलेक्टर कार्यालय से एसपी को नोटिस जारी होने की सुचना के बाद प्रशासनिक अधिकारिओं में हडकंप मच गया| हालाँकि यह गलती लिपक के त्रुटी के कारण हुयी जिसपर कार्यवाही की बात कलेक्टर ने कही है|

आपको बता दें कि कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी है जबकि एसपी भारतीय पुलिस सेवा का। दोनों समकक्ष हैं। इस तरह नोटिस जारी नहीं किया जा सकता।

इस संवंध में मिली जानकरी के अनुसार रीवा कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर एल-1 एवं एल-2 स्तर की शिकायतों पर नोटिस जारी किए हैं। जिसमें रीवा पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना के नाम भी नोटिस जारी हो गया। इस मामले में लिपिक स्तर पर गलती की बात कही गयी है। कलेक्टर के अनुसार एक साथ नोटिस साइन होने के लिए आए थे, जिस वजह से यह गलती हो गई। इसके लिए लोक सेवा प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार