भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- भारत छोड़ो आंदोलन के अंर्तगत 9 अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज मार्च का प्रारंभ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से किया गया। अ.भा.कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देश पर सेवादल के इस तिरंगा मार्च में म.प्र. के प्रत्येक जिले से सेवादल के सैनिक भोपाल हजारों की संख्या में एकत्रित हुये । म.प्र. कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा मार्च में हाथों में तिरंगा लिए सेवादल के कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे देश के वीरों का दल सेवादल सेवादल तथा पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरों से । सेवादल की इस अनुशासित यात्रा मंे मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रभाष शेखर, शोभा ओझा, राजीव सिंह, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, प्रकाश जैन, गोविंद गोयल, पीसी शर्मा, कैलाश मिश्रा, राजकुमार पटेल, अशोक जैन भाभा, दीपचंद यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र बाजपेयी, आदि वरिष्ठ नेतागण तिरंगा साथ लेकर चल रहे थे। इस यात्रा में सेवादल की महिला कार्यर्ता सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित हुई । तिरंगा मार्च के पूर्व इंदिरा भवन में प्रातः ध्वजवंदन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेन्द्र परमार एवं प्रदेश संगठक सत्येन्द्र यादव ने किया।