enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फीस लेकर स्कूल नहीं आने पर शिक्षक ने की छात्रा की पिटाई, मामला हायरसेकण्ड्री स्कूल मडवास का..............

फीस लेकर स्कूल नहीं आने पर शिक्षक ने की छात्रा की पिटाई, मामला हायरसेकण्ड्री स्कूल मडवास का..............

सीधी (ईन्यूज एमपी)-जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत संचालित शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडवास मे एक शिक्षक के ऊपर एक छात्रा की पिटाई का का आरोप लगा है| आरोपों की मानें तो 10 वीं मे अध्ययन करनें वाली छात्रा को महज इसलिए डन्डे से मारते हुए धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया क्योंकि छात्रा फीस लेकर घर से नहीं आई थी। जबकि राज्य शिक्षा केन्द्र का आदेश है कि असंगठित मजदूर का पंजियन होने पर फीस माफ कर दी जायेगी। किन्तु लोगों का आरोप है की मडवास विद्यालय मे सरकार के नियम को ताक मे रखकर फीस की बसूली की जा रही है और फीस नहीं देने पर छात्र छात्राओं के साथ मारपीट कर उन्हें भरी क्लास मे जलील किया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार