enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी,रीवा,सतना,सिंगरौली सहित नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.........आज शाम से दिखेगा असर...

सीधी,रीवा,सतना,सिंगरौली सहित नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.........आज शाम से दिखेगा असर...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का असर आज शाम से दिखने लगेगा। इसके संवंध में मौसम विभाग ने सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, छतरपुर, पन्ना एवं टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं भोपाल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से रिमझिम का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज रात रूक-रूककर तेज बारिश होने की संभावना जताई है। दोपहर स बीते 24 घंटों में दौरान प्रदेश में जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, चंबल एवं शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कही हल्की बारिश हुई। बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार