भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की पद-स्थापना की गयी है। 1. नरेन्द्र सिंह परमार अपर सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपर सचिव, खनिज साधन तथा कार्यपालन संचालक, मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम, भोपाल 2. जितेन्द्र सिंह राजे,उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को)| 3. एस. विश्वनाथन,मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल को कलेक्टर, जिला हरदा बनाया गया है| 4.ललित कुमार दाहिमा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग| 5. सूफिया फारुखी वली कलेक्टर, जिला मण्डला को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल 6.अनय द्विवेदी कलेक्टर, जिला हरदा को कलेक्टर, जिला मण्डला 7. उषा परमार उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग 8. डॉ. फटिंग राहुल हरिदास कार्यपालक संचालक मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम, भोपाल तथा पदेन उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग को अपर कलेक्टर, जिला जबलपुर बनाया गया है| इसके अलावा जितेन्द्र सिंह राजे द्वारा कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) का कार्यभार ग्रहण करने पर पी. नरहरि आयुक्त, जनसम्पर्क, मध्यप्रदेश तथा कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) (अतिरिक्त प्रभार) तथा आयुक्त, विमानन (अतिरिक्त प्रभार) केवल कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। सूफिया फारुखी वली द्वारा प्रबंधन संचालक, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वाति मीणा नायक, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। धनराजू एस., संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मध्यप्रदेश को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।