enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा नेता ने कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हिरासत में............

भाजपा नेता ने कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हिरासत में............

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- झांसी रोड थाना पुलिस ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप करोसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसे पहले कार में लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने भाजपा नेता अनूप करोसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। महिला का कहना है कि शहर में प्रभा होटल के बाहर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पहुंचे अनूप करोसिया ने उसे लिफ्ट दे दी। गाड़ी में बैठते ही अनूप करोसिया ने सुनसान इलाके की ओर मोड़ दी। चिरवाई इलाके में एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर अनूप करोसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

Share:

Leave a Comment