इंदौर(ईन्यूज एमपी)- खजराना चौराहे पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। सुबह नाइट शिफ्ट कर घर लौट रहीं युवतियां एक कंटेनर पलटने से उसकी चपेट में आ गईं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कंटेनर काे हटाकर लड़कियों को बाहर निकाला और शवों को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मृत लडकियों के पास से आई कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान सुमित्रा कुमारी निवासी सीधी और निकिता निवासी जबलपुर के रूप में हुई। आर्ड कार्ड में मिले नंबर के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद कंपनी के कर्मचारी-अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। मौके पर फैले खून को पुलिस ने पानी से साफ करवाया। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे खजराना चौराहे पर हुआ। दोनों युवतियां इंदौर में वेर्टी सिस्टम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थीं। नाइट शिफ्ट पूरी कर सुबह वे स्कूटी से रूम लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां तेज गति से चल रही थीं। सामने से आ रहे कंटेनर चालक ने युवतियों को बचाने के चक्कर में तेजी से ब्रेक लगा दिए, जिससे कंटेनर पलट गया और दोनों युवतियां उसके नीचे दब गईं। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलवाकर दोनों युवतियों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। निकिता की होने वाली थी शादी :बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी लगते ही कुणाल नामक युवक एमवाय अस्पताल पहुंचा, जिसने निकिता का मंगेतर होने की बात कही। कुणाल ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी उनकी सगाई हुई थी अौर जल्द शादी होने वाली थी। निकिता और सुमित्रा दोनों रूममेट थीं। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे खजराना चौराहे पर हुआ। दोनों युवतियां इंदौर में वेर्टी सिस्टम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थीं। नाइट शिफ्ट पूरी कर सुबह वे स्कूटी से रूम लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां तेज गति से चल रही थीं। सामने से आ रहे कंटेनर चालक ने युवतियों को बचाने के चक्कर में तेजी से ब्रेक लगा दिए, जिससे कंटेनर पलट गया और दोनों युवतियां उसके नीचे दब गईं। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलवाकर दोनों युवतियों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।