enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश में अतिथि विद्वानों के लिए जल्द बनेगी नीति : सीएम शिवराज

प्रदेश में अतिथि विद्वानों के लिए जल्द बनेगी नीति : सीएम शिवराज

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- उमरिया जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र में अतिथि विद्वानों के लिए बहुत जल्द नीति बनाई जाएगी। इस नीति का लाभ अतिथि विद्वानों को मिलेगा और उनकी स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि अतिथि विद्वानों को हटाया नहीं जाएगा।

आपको बता दें प्रदेश में पिछले 20 सालों से उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि विद्वान अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनके सामने कई तरह की विकट समस्या उत्पन्न् हो गई थी जिसके संदर्भ में सीएम ने बेहतर नीति बनाने की घोषणा की है। अब आगे देखना होगा की इस घोषणा को कबतक अमली जामा पहनाया जायेगा|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार