enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: लूट और चोरी के 6 आरोपी थाने से फरार, टीआई समेत दो आरक्षक सस्पेंड.....

MP: लूट और चोरी के 6 आरोपी थाने से फरार, टीआई समेत दो आरक्षक सस्पेंड.....

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- सीहोर जिले के जावर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जब लूट, चोरी और नकबजनी की वारदातों में बंद छह आरोपी लॉकअप का गेट मोड़कर फरार हो गए। आरोपियों को सोनकच्छ पुलिस ने पकड़ा था। इन पर 6 जिलो में चोरी और लूट के लगभग दो दर्जन केस पंजीबद्ध थे। फरार आरोपियों में मोहब्बत, कालू, पंकज, जवर सिंह और इजन भील शामिल हैं। मामले में सीहोर के एसपी राजेश चंदेल ने जावर थाने के टीआई और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

इन बदमाशों को जावर पुलिस रिमांड पर थाने लाया गया था। इनसे थाना क्षेत्र की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही थी। गुरुवार तड़के आरोपी थाने के लॉकअप से फरार हो गए। आरोपी खुद भागे हैं या भगाए गए हैं, इसकी जांच करने एसपी राजेश चंदेल जावर थाना पहुंच गए हैं। कई सर्चिंग टीमें बनाकर आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार