enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सामने आई अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, जिंदा को बता दिया मुर्दा.....

सामने आई अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, जिंदा को बता दिया मुर्दा.....

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)- नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष से रात 3 बजे बाहर भागे एक विक्षिप्त अज्ञात वृद्ध को मृत समझकर मेडिकल स्टाफ ने उस पर चादर डाल दी। बाद में जब लोगों ने देखा उसकी सांस चल रही हैं तो कर्मचारियों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया।

मेडिकल अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती विक्षिप्त अज्ञात वृद्ध रात को कक्ष से बाहर निकलकर परिसर में लेट गया। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। मेडिकल के कर्मचारियों ने उसकी अवस्था देखकर उस पर चादर उढ़ा दी। कुछ लोगों ने जब उसे पहचानने के लिए उसके चेहरे से चादर हटाई तो देखा कि उसकी सांस चल रही थी। इसकी खबर जब पैरामेडिकल स्टाफ को दी तो आनन-फानन में कर्मचारियों ने उसे उठाकर पलंग पर लिटाया और उसकी जांच की। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया।

Share:

Leave a Comment