enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा ने बदले प्रदेश मे पांच जिलाध्यक्ष....

भाजपा ने बदले प्रदेश मे पांच जिलाध्यक्ष....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पांच जिलों में जिलाध्यक्षों को हटाकर नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इसमें बैतूल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर हटाकर बैतूल की कमान बसंत माकोड़े (बाबा) को सौंपी गई है। विदिशा के जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी को हटाकर राकेश जादौन को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

खरगोन से बाबूलाल महाजन की जगह परसराम चौहान, देवास में गोपीकृष्ण व्यास की जगह नंदकिशोर पाटीदार, उज्जैन नगर में इकबाल सिंह गांधी की जगह विवेक जोशी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हटाए गए जिलाध्यक्षों को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार