enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश स्कूली लडकियों को अनिल उपाध्याय ने सिखाया सुरक्षा का पाठ......

स्कूली लडकियों को अनिल उपाध्याय ने सिखाया सुरक्षा का पाठ......

सिंगरौली(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के समस्त थानों में चल रहा यथार्थ अभियान आज जियावन कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में देवसर पुलिस द्वारा संपन्न हुआ| इस अवसर पर थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय द्वारा अभिनव अभियान यथार्थ के तहत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लडकियों को अफवाहों से सावधान रहने तथा अपने घर के लोगों को बताने के बारे में जानकारी दी गयी| इसके अलावा पुलिस द्वारा बच्चियों को उनके अधिकार, पास्को एक्ट, आवारा तत्वो के बारे में सावधान रहने घर से आने जाने के रास्ते पर यदि कोई शरारती ब्यक्ति मिलता है तो उसकी सूचना देने, के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही बीट प्रभारी महिला स्टाफ थाना जियावन के मोबाइल नंबर को भी छात्राओं को नोट कराया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल बाबूलाल कोल सहित स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार