enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जन आशीर्वाद यात्रा में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री निलंबित, सीएम शिवराज का फिसला था पैर...

जन आशीर्वाद यात्रा में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री निलंबित, सीएम शिवराज का फिसला था पैर...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- आमसभा के बाद मंच से उतरते वक्त सीएम शिवराज सिंह के फिसलने की घटना में बड़ी कार्यवाही हुयी है| इस घटना को प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए कार्यपालन यंत्री को निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही सागर संभाग के आयुक्त मनोहर दुबे ने की है|

जानकारी के अनुसार छतरपुर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में लापरवाही बरतने पर आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया| यहाँ पिछले दिनों 26 जुलाई को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला विधानसभा क्षेत्र के चंदला में आमसभा का आयोजन किया गया था। जहाँ की सीढियों से उतरते बक्त सीएम फिसल गए थे|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार