भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकीं शोभा ओझा मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया प्रभारी बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने पीसीसी में कार्यभार संभाल लिया। वो तीन महीने पहले मीडिया प्रभारी बनाए गए मानक अग्रवाल की जगह लेंगी। ओझा को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। इसके साथ ही पहली बार मीडिया विभाग में दो उपाध्यक्ष अभय दुबे और भूपेंद्र गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने आदेश जारी कर दिए।