enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कमलनाथ,अजय सिंह के साथ गिरफ्तारी देने थाने पहुंचेगें दिग्विजय सिंह... पैदल मार्च शुरू..

कमलनाथ,अजय सिंह के साथ गिरफ्तारी देने थाने पहुंचेगें दिग्विजय सिंह... पैदल मार्च शुरू..

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देशद्रोही कहे जाने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीसीसी कार्यालय से टीटीनगर थाने गिरफ्तारी देने पहुंच गए हैं। उनके साथ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह हैं। दिग्विजय सिंह के साथ हजारों कार्यकत्ताओं का हुजूम भी है। इधर, पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रास्ते में रोकने की तैयारी कर ली है। अपेक्स बैंक चौराहे पर उन्हें रोक दिया जाएगा, यहां रोकने की पुलिस ने पूरी तैयारी की है। चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने दिग्विजय सिंह सहित 17 लोगों को ही थाने तक जाने की अनुमति दी गई है। दिग्विजय सिंह के इस मार्च के चलते लिंक रोड नंबर एक और न्यूमार्केट में यातायात बाधित हो गया है।

गिरफ्तारी देने जाने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ये बात भाजपा के किसी अन्य नेता ने कही होती तो वे उसे माफ कर देते। लेकिन ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही है। वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाते संविधान की रक्षा की शपथ ली है। ऐसे व्यक्ति का बयान मायने रखता है। उन्हें मेरे देशद्रोही होने के सबूत देना चाहिए। और मुझे गिरफ्तार कराना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो मुझसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

आपको बता दें दरअसल, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सतना के दौरे पर सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह कुंठित हैं और कई बार वह मुझे देशद्रोही लगते हैं। जिन्हें देश, समाज, संस्कृति से कोई लेना देना नही है। ऐसे लोगों को हम धिक्कारते हैं। शिवराज सिंह ने कहा, ये ऐसे शख्स हैं, अगर किसी आंतकवादी को सेना मार दे तो ये उस आतंकवादी के घर जाते हैं। आतंकवादी को जी कहकर संबोधित करते हैं।

Share:

Leave a Comment