enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रीवा बैंक डकैती: 20 घंटे बाद भी डकैत पुलिस की गिरफ्त से बाहर....

रीवा बैंक डकैती: 20 घंटे बाद भी डकैत पुलिस की गिरफ्त से बाहर....

रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत करहिया मंडी स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में कल हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।इस घटना को हुए लगभग 20 घंटे से ऊपर हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है| अभी भी जिले की पुलिस डकैतों को पकड़ने की कोशिस में लगी हुयी है|

जैसा की ज्ञात है 5 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था और बैंक से लगभग 11 लाख रुपये की राशि ले गए थे। । इस घटना के बाद शहर की घेराबंदी कर दी थी बाबजूद इसके अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक डकैत नहीं लग सके हैं| अब आगे देखना होगा की पुलिस इन आरोपियों को कबतक पकड़ पाती है|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार