enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: मंदिर से चोरी हुआ 50 किलो सोने का कलश, कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये....

MP: मंदिर से चोरी हुआ 50 किलो सोने का कलश, कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये....

शिवपुरी(ईन्यूज़ एमपी)-जिले के खनियाधाना में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक मंदिर से 50 किलो सोने का कलश चुरा लिया है। चोरी गए कलश की कीमत करीब 14 से 15 करोड़ बताई जा रही है। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले भी इस कलश को चोरी करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस वक्त चोरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार