enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: पानी पीने के बहाने घर में घुसे जीजा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म....

MP: पानी पीने के बहाने घर में घुसे जीजा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म....

जबलपुर(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपि को हिरासत में ले कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार के घर में पानी पीने के बहाने पहुंचे जीजा ने 24 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया| दरअसल महिला का पति दोपहर शहर से बाहर गया था, जिस कारण वह घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए रात तकरीबन 10 बजे हड्डी गोदाम निवासी उसका जीजा समीर अंसारी (31) उसके घर आया और पीने के लिए पानी मांगा। जिस पर महिला ने उसे पानी दिया। इसी दौरान आरोपि समीर ने उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। आरोपि की हरकतें देख महिला सहम गई। उसने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपि ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार