enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को अतिरिक्त प्रभार ....

MP: IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ को अतिरिक्त प्रभार ....

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी)- मिशन 18 से पहले मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर 7 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार
1. अनुराग जैन को प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाया गया है|
2. अजीत केसरी को प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग को अनुसूचित कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है|
3.मंजू श्रीवास्तव को पशु पालन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है|
4.राजीव चन्द्र दुबे को सचिव जेल एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग|
5. अनिल सुचारी को सचिव प्रवंध संचालक म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम
6. आईरिन सिंथिया जेपी को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन उपसचिव म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग|
7. शिवराज सिंह वर्मा,अपर कलेक्टर ग्वालियर को अपर आयुक्त आवकारी ग्वालियर बनाया गया है|

इसके अलावा राज्य शासन ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संजय कुमार शुक्ला वर्तमान में मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के प्रबंध संचालक भी हैं। इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक श्रीमन शुक्ला को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share:

Leave a Comment