enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बैंक अधिकारी से 10 लाख रुपये लूट भागे बदमाश

बैंक अधिकारी से 10 लाख रुपये लूट भागे बदमाश

इंदौर(ईन्यूज़ एमपी)- इंदौर में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बैंक अधिकारी से 10 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना घटना शहर के व्यस्ततम C21 मॉल के सामने एबी रोड़ पर हुई। यहां बदमाशोंं ने बैंक अधिकारी से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक C21 मॉल के सामने स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास हुई। इसी बैंक में अधिकारी रोहित सराफ अपनी एक साथी बैंककर्मी मंजरी जैन के साथ कार से मालव परिसर स्थित ICICI बैंक से रुपए निकालकर वापस आ रहे थे। बैंक पहुंचने पर उन्होंने कार से बैग निकाला और जैसे ही बैंक की ओर बढ़े बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग निकले।

रोहित भी शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़े लेकिन लूटेरे तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना बैंक के अन्य कर्मियों और फिर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने आसपास के थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं।

हालांकि विजय नगर पुलिस को संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बैंक अधिकारी रोहित ने संदिग्धों की पहचान 2 बदमाशों के रुप में की जो मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी तस्वीरों के जरिए बदमाशों को तलाश कर रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार