खरगोन(ईन्यूज़ एमपी)- सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के रथ में सवार होकर शहर में निकले और फिर मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। सीएम के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा सहित स्थानीय नेता भी मौजूद रहे| यहाँ सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के बाद वे नागरिकों से मिले| उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीति में रोजगार ढूंढ रहे हैं। उन्होंने संसद में अशोभनीय कृत्य किया है, आंखें मटकाने की हमारी संस्कृति नहीं है। सीएम ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 13 साल से मुख्यमंत्री हूं, साढ़े 14 साल की भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से प्रदेश को विकासशील राज्य बनाया है।