enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी.....

बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी.....

इंदौर(ई न्यूज एमपी)-बैंक मैनेजर के घर पर चोरी हो गई। वे परिजन के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के बाहर गए थे।
राजेंद्र नगर पुलिस ने गुरुवार रात महेंद्र पिता लालसिंह चंद्रावत निवासी राजेंद्र नगर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महेंद्र उज्जैन में एसबीआई बैंक में पदस्थ है। वह 12 जुलाई को पत्नी वर्षा के साथ मंदसौर गए थे। बुधवार रात लौटे को दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में छानबीन करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे रुपए चुरा ले गए थे। गुरुवार सुबह मैनेजर ने पुलिस को शिकायत की थी।

रेडियो को डीवीआर समझकर चुरा ले गया बदमाश

उधर, द्वारकापुरी पुलिस ने गुरुवार रात शरद पिता जयप्रकाश चौहान निवासी सुदामा नगर ई-सेक्टर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। शरद ने बताया कि घर के नीचले हिस्से में पत्नी का बुटीक है। मंगलवार रात करीब 8 बजे पत्नी मकान के ऊपरी मंजिल पर पानी पीने गई थी। इसी दौरान बदमाश दुकान में घुस गया था। चोर ने काउंटर पर रखा कैश चुराया और भाग गया। एक मिनट बाद दोबारा लौटा और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर समझकर रेडियो चुरा ले गया। आरोपित की पूरी करतूत दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। रिकॉर्डिंग दिखाने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात चोरी का केस दर्ज किया।

Share:

Leave a Comment