enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आज प्रदेश के 46 हजार छात्रों को मिले लैपटॉप, लैपटॉप से पढ़ाई का काम करें न की चैटिंग: शिवराज

आज प्रदेश के 46 हजार छात्रों को मिले लैपटॉप, लैपटॉप से पढ़ाई का काम करें न की चैटिंग: शिवराज

जबलपुर(ईन्यूज़ एमपी)- जबलपुर में आज शिवराज सिंह चौहान ने मेघावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का उनके खातों में ट्रांसफर किया। इस मौके पर बोलते हुए हुए उन्होंने कहा कि जो राशि बच्चों को दी जा रही है उनसे वह लैपटॉप खरीदकर पढ़ाई का काम करें न की चैटिंग में अपना टाइम खराब करे।
एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रदेश के 45,581 होनहार छात्रों को लैपटॉप खरीदने जबलपुर से राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वेटरनरी कॉलेज मैदान में संभाग स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में एक बटन दबाकर छात्रों के बैंक खातों में 1 अरब, 13 करोड़, 95 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार