enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: हड़ताली कर्मचारियों पर सेवा समाप्ति के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की तैयारी

MP: हड़ताली कर्मचारियों पर सेवा समाप्ति के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की तैयारी

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- शहडोल ,में नगर पालिक के हड़ताली कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होने की सम्भावना है। हड़ताली कर्मचारियों का सेवा समाप्ति के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग लोकेश कुमार जांगिड़ ने इस तरह के आदेश शहडोल नगरपालिका सीएमओ को दिए हैं। कार्रवाई करने के बाद 20 जुलाई तक सीएमओ शासन को लिखित जानकारी देंगे। 11 जुलाई से नगर पालिका के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके तहत नियमित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करने के साथ संविदाकर्मी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवा समाप्त की जाएगी।

Share:

Leave a Comment