enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP के 16 जिलों में मौसम बिभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

MP के 16 जिलों में मौसम बिभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मौसम विभाग ने शाजापुर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम बिभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है :उज्जैन, मंदसौर, शाजापुर, नीमच, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, शिवपुरी, मुरैना, छतरपुर, ग्वालियर, अशोकनगर, गुना और श्योपुरकलां। वहीं इंदौर, उज्जैन, सागर और होशंगाबाद संभाग में कई जगहों पर रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई गई है।विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के साथ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। एक द्रोणिका राजस्थान के बीकानेर अजमेर से होकर अंबिकापुर, बालासोर से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिसके चलते प्रदेश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय है।

पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश - नौगांव 120, बेगमगंज 110, ग्वालियर 90, उजयपुरा 90, दमोह 80, शाजापुर 70, गैरतगंज 70, नागौद 70, सतना 60, गुना 60, टीकमगढ़ 50, खजुराहो 50, सिलवानी 50 और श्योपुरकलां 50 मिमी बारिश हुई।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार