enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश SBI बैंक के अन्दर भिड़े दो गार्ड, गोली चलने से दोनों घायल

SBI बैंक के अन्दर भिड़े दो गार्ड, गोली चलने से दोनों घायल

इंदौर(ईन्यूज़ एमपी)- एसबीआई की जीपीओ स्थित ब्रांच में दो गार्डों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा हो गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। घटना में गोली के छर्रें दोनों गार्डों को लग गए, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से एसबीआई का स्टॉफ और वहां मौजूद ग्राहक घबराए हुए थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार