enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रेवांचल एक्सप्रेस से पत्नी संग मैहर पहुंचे शिवराज, मां शारदा का दर्शन कर कांग्रेस पर बरसे.....

रेवांचल एक्सप्रेस से पत्नी संग मैहर पहुंचे शिवराज, मां शारदा का दर्शन कर कांग्रेस पर बरसे.....

सतना(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी साधना के साथ रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। यहाँ उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए और आरती की। सीएम यहां से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। शिवराज के साथ प्रभात झा, सुभाष भगत, वीडी शर्मा और विश्वास सारंग जैसे दिग्गज भी यहाँ पहुंचे हैं।

मैहर के शारदा मंदिर से बाहर निकलने के बाद सीएम ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की महागठबंधन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता,कांग्रेस ने जिससे भी गठबंधन किया है, उसका सत्यानाश हो गया है। मुझे महागठबंधन में कांग्रेस की चिंता नहीं है, चिंता उनकी है जो इस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। उनका सर्वनाश होना तय है, महागठबंधन को लेकर सीएम ने पुरानी सरकारों का हवाला देते हुए कहा की चाहे वीपी सिंह की सरकार रही हो चाहे चंद्रशेखर की रही हो, चाहे मोरारजी देसाई की रही हो।

शिवराज ने बताया की प्रथम चरण में बाबा महाकाल के दर्शन लेकर और द्वितीय चरण में माई शारदा के आशीर्वाद से यात्रा को प्रारंभ कर रहा हूं। अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार