ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)- चार दोस्तों के साथ रविवार की दोपहर को तिघरा डेम पर पिकनिक मनाने गया मनोज शिंदे डूब गया। युवक के डेम में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस उसे तलाश करने के लिए मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण अब तिघरा थाना पुलिस दमकल दस्ते की मदद से सोमवार की सुबह मनोज की तलाश करेगी। गली नंबर-2 गुढ़ा निवासी मनोज शिंदे रविवार की दोपहर को दोस्त मनीष, रोहित , फारूख व शेरबहादुर के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। यह लोग अपने साथ शराब की बोतल व खाने-पीने का सामान लेकर गए थे। पांचों दोस्तों ने डेम पर दरगाह की साइड साढ़े तीन बजे के लगभग पहुंचे। इन लोगों ने पहले ड्रिंक की। उसके बाद खाना खा रहे थे। साढ़े छह बजे के लगभग मनोज शिंदे डेम में गिर गया। उससे कुछ ही दूरी पर बैठे दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया। रात सवां सात बजे के लगभग दोस्तों ने तिघरा थाने पहुंचकर मनोज के तिघरा में डूबने की सूचना दी। पुलिस भी युवक को तलाशने के लिए मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण पुलिस सोमवार की सुबह दमकल दस्ते व गोताखोरों की मदद से मनोज की तलाश करेगी। हाथ धोने के लिए गया था, गिर गया- मनोज के साथ पिकनिक मनाने के लिए शेरबहादुर ने बताया कि हम लोग खाने-पीने का सामान साथ लेकर गए थे। मनोज भी ड्रिंक भी कर रखी थी। वह कपड़े उतारकर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद वह हाथ धौने के लिए डेम पर गया। और न जाने कैसे गिर गया। शेरबहादुर का कहना हम लोग देख नहीं पाए कि मनोज नहाने के लिए पानी में कूंदा था कि या फिर हाथ धौते समय गिर गया। मनोज शिंदे फैक्ट्री में नौकरी करता था। एसओ थाना तिघरा पप्पू यादव ने बताया कि मनोज शिंदे कैसे तिघरा डेम में डूबा है. इसकी जांच की जा रही है। अभी युवक का कुछ पता नहीं चला है।