enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी....

छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी....

बीना(ईन्यूज एमपी)- छेड़छाड़ से आहत कक्षा 10वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त छात्रा अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।


घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। 16 वर्षीय छात्रा दीपिका (परिवर्तित नाम) शौच कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक नीलू यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील भाषा में बात की। लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे दुखी होकर छात्रा ने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लड़की की दो अन्य बहनों ने गांव के दूसरे लोगों से मदद मांगी।

लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। की मौत से पहले परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment