enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की नवीन कार्यकारिणी की सूची जारी

आम आदमी पार्टी की नवीन कार्यकारिणी की सूची जारी

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की नवीन सूची जारी की है। सूची जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी में कुछ नए सदस्यों को जोड़ा गया है एवं कई सदस्यों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। नवीन सूची में कुल 56 सदस्य हैं। इनमें राज्य पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) में तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी फैसलों के लिए राज्य पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) सर्वोच्च संस्था है। इसके सभी सदस्य कार्यकारिणी में शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्याशी महिला, युवा शाखाएं एवं प्रत्याशी चयन समिति, वित्त समिति, आईटी विभाग, मीडिया विभाग, सोशल मीडिया आदि के प्रमुखों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। विभिन्न लोकसभाओं के प्रभारियों के अलावा 12 अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार