enewsmp.com
Home सीधी दर्पण लोकसेवा केन्द्र चुरहट मे कलेक्टर का छापा,पेंडेंसी को लेकर कलेक्टर ने लगाई संचालक को फटकार.....

लोकसेवा केन्द्र चुरहट मे कलेक्टर का छापा,पेंडेंसी को लेकर कलेक्टर ने लगाई संचालक को फटकार.....

सीधी(ईन्यूज एमपी) - लोकसेवा केंद्र चुरहट में कलेक्टर दिलीप कुमार ने अचानक छापामार कार्यवाही करते हुये लोकसेवा संचालक को फटकार लगाई है।

बतादे कि लोकसेवा केन्द्र चुरहट की आये दिन शिकायतें कलेक्टर को प्राप्त हो रही थी,जिसे संज्ञान मे लेते हुये कलेक्टर सीधी द्वारा आज लोकसेवा केन्द्र चुरहट का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर कई कमिया सामने आई है,व संचालक द्वारा समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय योजना के तहत प्राप्त आवेदनो पर हितग्राहियों को नकल,व खसरा का वितरण समय पर नही किया गया था ,व कुछ आवेदन पहले से पेंडिंग मे थे जिस पर नाराजगी जताते हुये,संचालक को फटकार लगाई गई है।


Share:

Leave a Comment

समान समाचार