enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला.....

नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-भाजपा नेताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर लगाये जा रहे आरोपों के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुये सवाल उठाया है कि देश के प्रधानमंत्री अपनी अपनी बूढ़ी माँ को प्रधानमंत्री आवास में रखकर उनकी सेवा क्यों नही करते ? कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज पर भी निसाना साधते हुये कहा है कि मुख्यमंत्री अपने बूढ़े पिता और सौतेली मां को सीएम हाउस में रखकर उनकी सेवा क्यों नही करते ? कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के भांजे दामाद एवं उद्योगपति सैम वर्मा की पिछले दिनों विंडस एंड विंडस होटल में हुई मुलाकात पर भी सवाल उठाये हैं ! पार्टी प्रवक्ता रवी सक्सेना ने भाजपा पर मानवता को शर्मसार करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि अपने चेहरे से नकाब को बचाने के लिये भाजपा ने जो स्तरहीन और घटिया राजनीति की है वह इतिहास के पन्नों में काले अध्याय के रूप में दर्ज हो चुकी है, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिये रिश्तों को कलंकित करने का षणयंत्र सिर्फ भाजपा के लोग ही कर सकते हैं, उन्होंने कहा है कि हम भाजपा नेताओं की रंगरेलियां सहित अन्य काले चिट्ठे खोलने में सक्षम हैं लेकिन कांग्रेस स्तरहीन और घटिया दर्जे की राजनीति नही करती

Share:

Leave a Comment

समान समाचार